Motihari News: छह वार्डों में बच्चों को लगा टीका
मोतिहारी, अगस्त 18 -- Motihari News: रक्सौल, एक संवाददाता। रक्सौल नगर क्षेत्र में खसरा (मिजिल्स) के मामलों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष मिजिल्स-रूबैला (एमआर) टीकाकरण अभियान शुरू किया है। मंगलवार को नगर के वार्ड संख्या 1, 2, 6, 19, 20 और 21 में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित कर 9 माह से 5 वर्ष तक के 504 चिन्हित बच्चों को एमआर वैक्सीन की अतिरिक्त खुराक दी गई। बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अगस्त में खसरा के संदिग्ध 5 बच्चों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें 3 बच्चों में लैब जांच से मिजिल्स की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रभावित और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के साथ विशेष टीकाकरण अभियान चलाया गया है। विभाग का उद्देश्य संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ना और बच्चों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.