मोतिहारी, अक्टूबर 26 -- Motihari News: मोतिहारी, नगर संवाददाता। सदर अस्पताल मोतिहारी अब कायाकल्प की मिसाल बन रहा है। सुरक्षित मातृत्व के क्षेत्र में अस्पताल ने बड़ी छलांग लगाई है। पिछले साल की तुलना में इस साल 427 अधिक संस्थागत प्रसव हुए हैं। आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि महिलाओं का भरोसा अब निजी नर्सिंग होम से हटकर सरकारी अस्पताल पर बढ़ा है। सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल से सितंबर 2025 तक कुल 4789 प्रसव हुए थे, जबकि अप्रैल से सितंबर 2026 में यह संख्या बढ़कर 5216 हो गई। यानी सीधे 8.92 प्रतिशत की वृद्धि।

प्रसव के आंकड़ों में बढ़ोतरी अगस्त बना रिकॉर्ड माह सबसे ज्यादा प्रसव अगस्त 2026 में हुए। एक ही महीने में 1234 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया। जुलाई में 977 और सितंबर में 963 प्रसव हुए। अस्पताल में हर दिन औसतन...