मोतिहारी, सितम्बर 5 -- Motihari News: तेतरिया, निज संवाददाता। प्रखंड के पुनास लहलादपुर पंचायत के लहलादपुर मठ कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती का उद्घाटन राजेश कुमार कुशवाहा ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने कहा कि कुश्ती से शारीरिक, मानसिक का विकास होता है। मतभेद नहीं होता है। कुश्ती में महिला व पुरुष सहित 12 पहलवानों ने दिखाया अपना दम खम। छपड़ा के मंटु पहलवान ने राजस्थान के पंकज पहलवान को पटकनी दी। कुश्ती प्रतियोगिता में महिला पहलवान कविता कानपुर,बबी पहलवान बक्सर बिहार,प्रिया पहलवान यूपी लखनऊ,योया पहलवान गोरखपुर, पुरुष पहलवान में पश्चिम बंगाल, गोरखपुर के राजबहादुर, कलकत्ता के संतोष पागल, राजस्थान के पंकज पहलवान, धमाका पहलवान, पंजाब के लाल पहलवान, छपरा के मंटु...