मोतिहारी, अक्टूबर 27 -- Motihari News: रक्सौल,एक संवाददाता। छठ महापर्व को लेकर रक्सौल नगर परिषद ने शहर के सभी छठ घाटों की व्यापक सफाई कराने का निर्णय लिया है। मंगलवार को मुख्य पथ स्थित नगर परिषद के जनसुविधा भवन में कार्यवाहक सभापति पुष्पा देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति की बैठक हुई। इसमें छठ पूजा से पहले सभी घाटों की सफाई पूरी करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें मिट्टी भराई, राबिस गिराने,ब्लीचिंग छिड़काव के साथ ही घाटों के सौंदर्यीकरण, सजावट और पर्व के दौरान समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने किया। इस दौरान पूर्व निर्धारित एजेंडे के विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। दीपावली को देखते हुए शहर के व्यावसायिक क्षेत्रों के साथ सभी गली-मोहल्लों में विशेष...