Motihari News: चोरों ने बीआरसी को बनाया निशाना
मोतिहारी, जुलाई 13 -- Motihari News: घोड़ासहन। दुस्साहस का परिचय देते घोड़ासहन में चोरों ने प्रखंड शिक्षा कार्यालय को ही निशाना बनाया है। शनिवार की संध्या कार्यालय को बन्द कर सभी कर्मचारी चले गये तथा अगले दिन रविवार के कारण भी कार्यालय बन्द था। सोमवार की सुबह जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो अन्दर के कमरे का हैंडल कट कर गिरा हुआ था तथा भीतर से 200एमएएच का बैट्री,इनवर्टर तथा अन्य सामान गायब था। चोरों में रखे कागजात व फाईल भी इधर उधर बिखरे पाये गये। कर्मचारियों ने बताया कि चोरों ने छत के रास्ते अंदर प्रवेश कर कमरे का हैण्डल काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। बीआरसी कर्मियों के द्वारा चोरी गये सामानों का आंकलन कर पुलिस को आवेदन देने की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.