मोतिहारी, अगस्त 14 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग जगहों से 53 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में चोरी कांड के 12, शराब तस्करी में 4, शराब सेवन में 4, वारंट में 15 तथा विविध कांड में 18 शामिल हैं। पूछताछ के बाद 49 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने शुक्रवार को दी। बताया कि 19 वारंट व 2 कुर्की का भी निष्पादन किया गया है। वहीं 242 लीटर देसी चुलाई शराब व 250 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...