मोतिहारी, सितम्बर 10 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि सम्भावित चोरी अथवा लूट के गहनों को बेंचने के लिए ग्राहक की प्रतीक्षा में घोड़ासहन-ढाका रोड के पुरनहिया मोड़ पर खड़े दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवकों के पास से 53 ग्राम सोने के आभूषण व तीन मोबाइल बरामद किये गये हैं। पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर डीएसपी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर पुरनहिया मोड़ पर घेराबन्दी की गयी थी। पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही दोनों युवक भागने लगे जिन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया गया। दोनों युवकों की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के गोबरी ग्राम निवासी शेख सोबराती व दरपा थाना क्षेत्र के गम्हरिया कला ग्राम निवासी शैलेश कुमार के रूप में की गयी है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सराय में 12 घंटे में चेन स्नेचिंग का खुलासा, तीन स्नेचर गिरफ्तार,...