मोतिहारी, सितम्बर 18 -- Motihari News: हरसिद्धि। हरसिद्धि पुलिस ने शुक्रवार की सुबह ओलहा मेहता टोला में छापेमारी कर एक चोरी का स्कॉर्पियो बरामद किया। वहीं, एक युवक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार युवक इसी गांव का छोटन कुमार है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की एक व्यक्ति चोरी का स्कॉर्पियो रखा है तथा इसे बेचने के लिए ग्राहक खोज रहा है। त्वरित कार्रवाई करते हुए अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार एवं फूल महलदार के साथ प्राप्त सूचना के आलोक में छोटन के घर छापेमारी कर स्कॉर्पियो बरामद किया गया। जिसका नम्बर यूपी 15ए एम 5477है। इसका इंजन और चेचिस नंबर दोनों मिटाया हुआ है तथा इसके द्वारा कोई वैध कागजात नहीं प्रस्तुत किया गया। स्कॉर्पियो जब्त कर थाना लाया गया और चोरी के स्कोर्पियो रखने एवं खरीद बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया ...