मोतिहारी, नवम्बर 2 -- Motihari News: घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि झरोखर थाना क्षेत्र के डम्हार चौक पर रविवार की शाम वाहन जांच के क्रम में चोरी की सुपर स्पलेण्डर बाइक बीआर 05एस-3428के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मो.आरिफ हुसैन ने बताया कि एचएचडी मशीन से जांच के क्रम में इंजन नम्बर व चेसिस नम्बर में भिन्नता पायी गयी। पकड़ा गया युवक नेपाल के बारा जिलान्तर्गत सिम्रौनगढ़ थाना क्षेत्र के अमरपुर ग्राम निवासी बच्चा पटेल के 30 वर्षीय पुत्र शेषनाथ पटेल बताया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...