मोतिहारी, अक्टूबर 25 -- Motihari News: केसरिया। निज संवाददाता बिजधरी थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम वाहन जांच के दौरान लाला छपरा चौक से चोरी की यामाहा आर-15 बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान बैरिया जिरात निवासी चंदन कुमार और गोंच्छी निवासी आदित्य कुमार शर्मा के रूप में हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस लाला छपरा चौक पर वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर बाइक सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो वे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने एचएचडी मशीन से बाइक की जांच की। यह भी पढ़ें- Ara News: चोरी की बाइक के साथ तीन शातिर गिरफ्तार जांच के दौरान बाइक का मूल रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर अलग-अलग पाया गया। इससे बाइक के चोरी...