मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। नगर थाना की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया गांव निवासी युवराज सिंह है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ युवराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उसने कई अहम खुलासे किए हैं। इसके आधार पर गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बाइक चोरी का आरोपी 24 घंटे में धर दबोचा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...