मोतिहारी, नवम्बर 1 -- Motihari News: कुण्डवा चैनपुर, निज संवाददाता। कुण्डवा चैनपुर पुलिस ने शनिवार को थाना क्षेत्र के खरूआ गांव के विभिन्न स्थानों से दो चोरी की बाइक को बरामद किया है। हालांकि पुलिस को आते देख चोर बाइक छोड़ फरार हो गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खरूआ मे चोरी की बाइक की खरीद फरोख्त होने वाली है। सूचना पर गश्ती दल को अलर्ट करते हुए छापेमारी की गयी। खरूआ में छठ घाट पोखर एवं पुल के पास से एक बाइक को लावारिस अवस्था में बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक बाइक पांच रोज पूर्व शिकारगंज थाने से चोरी हुई थी उसे भी बरामद किया गया है। शराब तस्करी में प्रयोग किया जाता है बाइक:जिले भर से चोरी की बाइकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में लाकर चोर आसानी से बेच लेते हैं। सूत्रों की माने तो स्थित...