मोतिहारी, अगस्त 3 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सद्भाव के साथ मनाने को लेकर विधि व्यवस्था को ले डीएम व एसपी स्तर से संयुक्त आदेश जारी किया गया है। चेहल्लुम का त्योहार आज मनाया जाना है। चेहल्लुम का पर्व मोहर्रम के 40 वे दिन पर मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: चेहल्लुम पर शहर में सुरक्षा सख्त, डीजे व हथियार प्रदर्शन पर रोकदंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों की हुई तैनाती इस पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर थाना स्तर शांति समिति की बैठक संपन्न हो चुकी है। सभी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले में चिन्हित कुल 375 स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है जिसमें मोतिहारी में 160, सिकरहना में 1...