Motihari News: चिकित्सक का पेशा समाज में सबसे सम्मानित पेशा है: सांसद
मोतिहारी, नवम्बर 28 -- Motihari News: चकिया, एक संवाददाता। कोयला बेलवा स्थित विराट रामायण मेडिकल इंस्टीट्यूट में शनिवार को व्हाइट कोट सेरेमनी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव-प्रवेशित मेडिकल छात्रों को व्हाइट कोट पहनाकर चिकित्सा पेशे की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, विशिष्ट अतिथि आईएमए बिहार के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण तथा संस्थान के निदेशक आलोक शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद राधामोहन सिंह ने नव-प्रवेशित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफेद कोट सिर्फ एक ड्रेस नहीं है, बल्कि यह मरीज के प्रति ईमानदारी, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.