मोतिहारी, अगस्त 6 -- Motihari News: मोतिहारी। शहर में सीएनजी से चलने वाले थ्री व्हीलर व फोर व्हीलर की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके बावजूद सीएनजी की आपूर्ति आवश्यकता के अनुसार कम हो रही है। लिहाजा सीएनजी फिलिंग स्टेशनों पर थ्री व्हीलर व फोर व्हीलर की भीड़ बढ़ रही है। सीएनजी के लिए थ्री व्हीलर वाले चालकों को घंटो लाइन में लगनी पड़ रही है। इससे सीएनजी फिलिंग कराने वाले लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। बरियारपुर सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर लग रही भीड़ : बरियारपुर स्थित सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर सीएनजी की आपूर्ति छपरा से होती है। इस फिलिंग स्टेशन पर सीएनजी की खपत प्रतिदिन 5 से 6 हजार किलो की है। सीएनजी फिलिंग स्टेशन संचालक के अनुसार प्रतिदिन 2500 से 3000 किलो सीएनजी की हो रही है। इससे सीएनजी भराने के लिए भीड़ लगरही है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...