मोतिहारी, सितम्बर 4 -- Motihari News: मोतिहारी। जिले के अलग-अलग चार थाना में नए थानाध्यक्षों की पोस्टिंग हुई है। कार्यक्षमता, अपराध नियंत्रण, कार्यकुशलता, प्रशासनिक सुगमता व बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने अधिकारियों की पोस्टिंग की है। इसमें इंस्पेक्टर अमरजीत कुमार को कल्याणपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि इंस्पेक्टर नवीन कुमार को चिरैया थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दारोगा नीतीश कुमार को संग्रामपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को मलाही थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही मलाही थाना की थानाध्यक्ष सुमन भारती को लाइन क्लोज किया गया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि कल्याणपुर थानाध्यक्ष का आर्थिक अपराध इकाई में ट्रांसफर हो गया है। यह भी पढ़ें- पटना ग्रामीण एसपी...