मोतिहारी, जुलाई 11 -- Motihari News: मोतिहारी ,विधि संवाददाता। ब्रह्मण युग युगांतर से समाज कल्याण, एवं देश कल्याण का प्रतिबिंब रहा है ब्रह्मण जन कल्याण के लिए तो अपनी हड्डी भी दान किया है यह समाज संस्कार, संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए जाना जाता है। इस कार्य में चाणक्य विद्यापति समाज अधिवक्ता प्रकोष्ठ मिल का पत्थर साबित होगा। नरसिंह बाबा मंदिर के पिठाधिशवर मुरारी पाण्डेय द्वारा चाणक्य विद्यापति समाज को निःशुल्क कार्यालय उपलब्ध कराकर समाज में एक आदर्श स्थापित किया है, उक्त बातें शनिवार को नरसिंह बाबा परिसर स्थित चाणक्य विद्यापति समाज (अधिवक्ता प्रकोष्ठ) के जिला कार्यालय के उद्घाटन के दौरान वक्ताओं ने कही । चाणक्य विद्यापति समाज अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला कार्यालय का शुभारंभ वरीय अधिवक्ता ईश्वर चंद्र दूबे, विपिन बिहारी तिवारी, रमाकांत शुक्ल,प...