मोतिहारी, नवम्बर 20 -- Motihari News: मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामगढवा गांव में हुई चाकूबाजी में एक युवती गंभीर रुप से जख्मी हो गई। मामले में घायल युवती प्रिन्टी कुमारी के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है। इसमें लखौरा थाना क्षेत्र के इनरवा के रुपेश सिंह व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामगढवा गांव निवासी पिंकू सिंह समेत छह को आरोपित किया गया है। कहा है कि बुधवार को उक्त आरोपित उसके दरवाजा पर आए तथा उसके भाई के संबंध में पूछताछ करने लगे। जब उसने कहा कि उसका भाई घर पर नहीं है तो आरोपित उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसपर चाकू से अंधाधूंध हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: चाची ने भतीजे को चाकू मारा, गंभीर इसमें उसके पीठ व गर्दन में चाकू लग गई। चाकू लगने से गंभीर रुप से घायल होने पर वह मौके पर ही गिर गई। इसके बाद आसपास के लोग...