मोतिहारी, सितम्बर 30 -- Motihari News: अरेराज निज प्रतिनिधि। इस बार, रिकॉर्ड तोड़ बाढ़ के पानी के दबाव से चम्पारण तटबंध की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। अरेराज-गोविन्दगंज मुख्य पथ में मननपुर ढाला के पास चम्पारण तटबन्ध में मंगलवार की रात ही रिसाव होने लगा था, जिसे स्थानीय युवकों के तत्पर प्रयास से समय रहते मरम्मत कर लिया गया। इसकी सूचना मिलने पर डीडीसी डॉ. प्रदीप कुमार ने बुधवार को उक्त स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बुधवार को दो बजे के लगभग अरेराज प्रखण्ड के मननपुर और जितवारपुर के बॉर्डर पर चम्पारण तटबन्ध लगभग दस स्क्वायर फ़ीट अचानक धस गया और सीपेज होने लगा। जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत मच गयी। बांध टूटने के डर से आस-पास के गांवों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। संकट की इस घड़ी में स्थानीय विधायक राजू तिवारी ने संवेदनशीलता दि...