मोतिहारी, जुलाई 14 -- Motihari News: चकिया, एसं। चकिया थाना क्षेत्र के बांसघाट स्थित इंडियन ऑयल हरिशंकर पेट्रोलियम के सामने मंगलवार की सुबह विद्युत स्पर्शाघात से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान योगेंद्र भगत (55), पिता स्व० रामेश्वर भगत, ग्राम बांसघाट वार्ड नंबर दो, थाना चकिया निवासी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया गया कि व्यक्ति सुबह के समय अपने दुकान पर साफ सफाई का कार्य कर रहा था। दुकान में नंगा बिजली की तार की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई‌। सूचना मिलते ही वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चकिया पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- Chapra News: इलेक्ट्रिक करंट लगने से इंजीनियर की मौत, परिवार में मचा कोहराम सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची। थाना अध्यक्ष धर्मप्रकाश ने बताया कि...