मोतिहारी, अगस्त 27 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर सहित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में गृहभेदन की वारदात को अंजाम देने वाले बड़े गिरोह के सात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। पूछताछ के आधार पर गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरोह में एक दर्जन से अधिक बदमाश शामिल हैं। इसकी जानकारी सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार ने गुरुवार को नगर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि उक्त गिरोह संगठित अपराध को अंजाम दे रहा था। चोरी के आभूषण की खरीदारी करनेवाले आभूषण कारोबारी की भी गिरफ्तारी की गई है। इन बदमाशों की हुई है गिरफ्तारी

गिरफ्तार बदमाशों की जानकारी सदर-1 डीएसपी दिली...