मोतिहारी, जुलाई 9 -- Motihari News: गुरुग्राम। थाना सुशांत लोक पुलिस की टीम ने कन्हई कॉलोनी सेक्टर-44 से एक आरोपी को 196 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पप्पू कुमार के रूप में हुई। वह मूल रूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है और वर्तमान में कन्हई कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। आरोपी के पास से बरामद गांजे को जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...