Motihari News: गांजा के साथ दुकानदार गिरफ्तार
मोतिहारी, जुलाई 24 -- Motihari News: पहाड़पुर। थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पहाड़पुर पुलिस ने गुरुवार देर शाम को सरेया बारवा टोला गांव स्थित एक किराना दुकान से 1.240 किलोग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ के साथ दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दुकानदार उक्त गांव निवासी होरील सिंह है। थानाध्यक्ष अजय कुमार एवं आरओ आरती कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान दुकान से 1.240 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। मामले में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.