मोतिहारी, सितम्बर 7 -- Motihari News: कुंडवा चैनपुर, निज संवाददाता। कुंडवाचैनपुर बानर गाछी के समीप सड़क के बगल में बने गड्ढे में डूबने से रविवार रात एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त दरभंगा निवासी संतोष चौधरी(55) के रूप में की गयी है। मृतक करीब दस वर्ष से कुंडवा चैनपुर में परिवार के साथ किराया पर रहकर बाजार में पलदारी का काम करता था। पत्नी मंजू देवी ने बताया कि वह रविवार शाम शौच के लिए घर से निकला था। देर रात तक सभी परिजन खोजते रहे परन्तु कहीं पता नहीं चला। सुबह टहलने निकले लोगों ने गड्ढे में शव को देख पुलिस को सूचना दी। जब गड्ढे से शव को निकाला गया तो वह संतोष चौधरी था। आशंका जताई जा रही है कि शौच के बाद पानी के लिए गड्ढे के पास गया जहां वह पानी में गिर गया। सूचना पर कुंडवा चैनपुर पुलिस ने पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है...