मोतिहारी, जुलाई 20 -- Motihari News: अरेराज, निज प्रतिनिधि । गंडक नदी के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ और जलस्तर के उतार-चढ़ाव के बीच हिंसक जलीय जीवों का रिहायशी इलाकों में आना लगातार जारी है। मलाही थाना क्षेत्र के बड़हरवा पंचायत के वार्ड नं तीन में रविवार देर रात गंडक नदी से निकलकर एक विशालकाय मगरमच्छ आबादी वाले हिस्से में घुस गया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: किस्मत अच्छा रहे बाल बाल हम बच गईनी: गोपाल चौहानघटनाक्रम भूखा मगरमच्छ एक भैंस को अपना शिकार बनाने ही वाला था कि तभी वहां मौजूद कुत्तों की नजर उस पर पड़ गई। अनहोनी को भांपकर कुत्तों ने एक साथ मिलकर बेहद आक्रामक तरीके से भौंकना शुरू कर दिया। आधी रात को कुत्तों के लगातार चिल्लाने और भैंसों की छटपटाहट से आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई। जब लोग लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर घर से बाहर निकले तो वहां क...