मोतिहारी, जुलाई 11 -- Motihari News: संग्रामपुर, निज । गण्डक नदी में जलस्तर वृद्धि के साथ ही पुछरिया तिवारी टोला के समीप तेज कटाव जारी है। ग्रामीणों में भय की स्थिति हो गई है । समय रहते कटाव निरोधक कार्य नहीं किया गया तो लगभग सैकड़ों परिवार तबाह हो सकते हैं। ग्रामीण चमन महतो, प्रिंस पाण्डेय, राजू सहनी, प्रभु सहनी, अखिलेश्वर तिवारी, गबर यादव ,नीरज पटेल,रत्नेश सहनी आदि ने बताया कि शुक्रवार की सुबह से पुछरिया तिवारी टोला के पश्चिमी छोर पर गण्डक नदी में पानी के तेज बहाव से कटाव हो रहा है जो शनिवार को भी होता रहा। जल संसाधन विभाग बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल मोतिहारी के द्वारा कराये गए पर्को पाइल्स कार्य भी लगभग तीस फिट नदी में समाहित हो चुका है। ग्रामीणों में भय की स्थिति है। समय रहते कटावरोधी कार्य नहीं हुआ तो सैकड़ों घर नदी में विलीन हो सकते हैं । वह...