मोतिहारी, जुलाई 23 -- Motihari News: चिरैया। शिकारगंज थाना क्षेत्र के सिरौना में गुरुवार को पटवन करने गए मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान ग्रामवासी नन्हक पासवान के 35 वर्षीय पुत्र राजू पासवान के रूप में हुई है। घटना के समय उसे गांव का महाजन संतोष अपने खेत में मोटर से खेतों की सिंचाई करने के लिए बुला कर ले गया था। इसी क्रम में वह करंट की चपेट में आ गया। जिसके कारण घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने शव को महाजन संतोष कुमार के दरवाजे पर रख कर बवाल शुरू कर दिया। बाद में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने समुचित कारवाई का भरोसा दिलाते हुए शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परि...