मोतिहारी, नवम्बर 3 -- Motihari News: मोतिहारी, हिप्र.। क्षेत्रीय विकास परिषद सुगौली की बैठक डीएम सह अध्यक्ष क्षेत्रीय विकास परिषद सुगौली की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सोमवार को हुई। बैठक में क्षेत्रीय विकास परिषद सुगौली के वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्ताव, कार्य योजना, क्षेत्रीय विकास परिषद कमीशन भुगतान, पेराई सत्र 2026-27 के लिये सुगौली चीनी मिल परिचालन से संबंधित तैयारियों आदि पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में डीएम के अलावा ईख पदाधिकारी श्रीराम सिंह, सहायक निदेशक ईख विकास प्रागेन्द्र गर्ग,डीजीएम (केन) एस.आर. भारद्वाज, जिला अभियंता, सदस्य विजय कुमार यादव , पवन राज, नागेन्द्र कुमार व राजकिशोर राय उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...