Motihari News: कोर्ट में पेशी के बाद हथकड़ी सरकाकर बंदी हुआ फरार
मोतिहारी, जुलाई 24 -- Motihari News: मोतिहारी, निसं। मोतिहारी कोर्ट में पेशी के बाद हाजत में जा रहा बंदी हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। फरार बंदी सुगौली थाना क्षेत्र के मीर टोली निवासी फरमान है। उसपर सुगौली थाना में दो कांड दर्ज है। फरमान सुगौली थाना के कांड संख्या 340/24 में पेशी के लिए एडीजी 20 के न्यायालय में गया था। जहां कोर्ट में पेशी के बाद वापस कोर्ट हाजत आने के दौरान वह हथकडी सरकाकर फरार हो गया। सूचना पर कोर्ट की सुरक्षा में तैनात पदाधिकारी, जवान के साथ नगर थाना की पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उसकी तलाश में छापेमारी हो रही है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आवदेन के आधार पर केस दर्ज होगा।की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.