मोतिहारी, जुलाई 26 -- Motihari News: मोतिहारी। मोतिहारी न्यायालय परिसर से बंदी के भागने के मामले में नगर थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर सिपाही सुरेंद्र कुमार के बयान पर दर्ज की गई है। वहीं उन्होंने ने कहा है कि वह सेसन कोर्ट में प्रतिनियुक्त है। 24 जुलाई को कोर्ट हाजत से वह 6 बंदी को पेशी के लिए ले गया था। कोर्ट में पेशी के दौरान काफी भीड़-भाड़ होने की वजह से एक बंदी सुगौली थाना क्षेत्र के मेसटोली निवासी फरमान मियां हथकड़ी सरका कर भागने में सफल हो गया। कोर्ट में तैनात अन्य कर्मी की मदद से उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन उक्त बंदी भागने में सफल रहा। उसपर सुगौली थाना में कांड दर्ज है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। फरार बंदी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...