मोतिहारी, अक्टूबर 22 -- Motihari News: मोतिहारी, नगर संवाददाता। जिले के सबसे सुंदर और सुविधायुक्त कोटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को डॉक्टर ही नदारद मिले। सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार के औचक निरीक्षण में चिकित्सा प्रभारी सहित कई डॉक्टर और नर्स गायब मिलीं। सीएस ने सभी की हाजिरी काटते हुए वेतन पर रोक लगा दी है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: चार डॉक्टरों की हाजिरी काटी, स्पष्टीकरणअस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति से परेशान मरीज सुबह से इंतजार कर रहे थे मरीज निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी थी, लेकिन डॉक्टर का कोई अता-पता नहीं था। एक आयुर्वेदिक चिकित्सक रास्ते में सीएस को मिले, बाकी पूरा अस्पताल भगवान भरोसे चल रहा था। सीएस से रामबाबू साह, कोटवा ने बताया कि सुबह 8 बजे से बुखार से पीड़ित बेटे को लेकर आए हैं। 11 बज ग...