मोतिहारी, अगस्त 1 -- Motihari News: मोतिहारी, हिसं। कॉमर्शियल गैस का रेट शनिवार से घट गया है। अब कॉमर्शियल गैस का नया रेट 3037.50 रुपए हो गया है। कॉमर्शियल गैस के दाम में प्रति सिलिंडर 211 रुपए कमी की गयी है। इसके पहले 19 किलो वाले इस कॉमर्शियल गैस का रेट 3248.50 रुपए था। गैस के रेट कम होने से होटल,रेस्टोरेंट ,ढाबा व चाय स्टॉल वालों को काफी राहत मिली है। पहले की तुलना में कॉमर्शियल गैस के लिए जेबें कम ढीली करनी पड़ेगी। कॉमर्शियल गैस का रेट बढ़ने से होटल व रेस्टोरेंट व्यवसाय पर व्यापक असर पड़ा था। होटल वाले मेनू पर दिये जाने वाले छूट पर रोक लगा दिये थे। यह भी पढ़ें- जयपुर में आज से बदल गई LPG की कीमत, नया रेट जानकर चौंक जाएंगे हाल के दिनों में कॉमर्शियल गैस के रेट कम किये जाने से राहत मिली है। सरकार ने घरेलू गैस के रेट में कोई बदलाव नहीं क...