Motihari News: केसरनाथ मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
मोतिहारी, अगस्त 24 -- Motihari News: केसरिया, निज संवाददाता। सावन मास की अंतिम सोमवारी को केसरिया स्थित बाबा केसरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं को सुगम तरीके से जलाभिषेक कराने के लिए कतारबद्ध व्यवस्था की जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वयंसेवकों के साथ पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरों से भी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कतार में रहकर शांतिपूर्वक जलाभिषेक करें और प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें। यह भी पढ़ें- Bagaha News: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.