मोतिहारी, अक्टूबर 29 -- विद्यार्थियों को मीडिया कवरेज का अवसर Motihari News: मोतिहारी,निप्र। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग के विद्यार्थी रवि संस्कृति संसद के मीडिया कवरेज टीम का हिस्सा होंगे । संस्कृति संसद संसद का आयोजन दो से पांच नवंबर तक वाराणसी स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। जिसमें धर्म विमर्श, चर्चा संस्कृति की चिंतन राष्ट्र का, युवा विमर्श एवं संस्कृति उत्सव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न सत्रों में चिंतक, विद्वान, बुद्धिजीवी व युवा अपने विचार रखेंगे । अंतिम सत्र में कला दीर्घा जिसमें ख्यातिलब्ध चित्रकार व छायाचित्रकार अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। शुभकामनाएं देते हुए विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कु. भगत ने कहा कि विभाग के विद्यार्थी के लिए यह सुनहरा अवसर है । संस्कृति संसद मीडिया टीम क...