मोतिहारी, सितम्बर 4 -- Motihari News: चकियाता। पिपरा कोठी एनएच 28 ए पर गुरुवार शाम कार व बाइक की की टक्कर में चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बारागोविंद निवासी प्रसाद राम के पुत्र शिव कुमार राम (25) की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बैरिया देवी मंदिर के समीप की थी।

मृतक का पारिवारिक वर्णन परिजनों ने बताया कि मृतक शिव कुमार राम का तीन महीना पूर्व विवाह चैता गांव में हुआ था। मृतक के पत्नी तुलसी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई व चार बहन में सबसे छोटे थे। अपने भाई के ससुराल सेमरा गांव में आयोजित छठी समारोह में भाग लेने बाइक से जा रहे थे। तभी रास्ते में कोई दोस्त मिल गया जिससे बातचीत करते हुए जा रहे थे। उसी दौरान एक कार ने भीषण टक्कर मार दिया, जिससे यह दुर्घटना घटी।

शिव कुमार की पेशेवर जानकारी शिव कु...