मोतिहारी, अगस्त 24 -- Motihari News: कुंडवा चैनपुर, निज संवाददाता। कुंडवा चैनपुर बैरगनिया रोड में अमवा टोला व गुरहनवा के बीच रविवार शाम कार व टेम्पो में आमने सामने जोरदार टक्कर में एक बच्चे की मौत हो गयी। जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये।

दुर्घटना का विवरण टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो सड़क से उछल कर दूर बगल के एक गड्ढे के पास जा गिरा। टक्कर से टेम्पो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टेम्पो से ढ़ाका जा रहे कुंडवा चैनपुर के महंगुआ निवासी राजेंद्र दास, उनकी पत्नी, पुतोहू एवं दो बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि राजेंद्र दास का एक वर्षीय पोता सुशांत कुमार टेम्पो से उछलकर पानी में जा गिरा। पानी में दम घुटने से उसकी मौत हो गयी। बाद में स्थानीय लोगों ने पानी में डूबे बच्चे को खोजकर निकाला। घायलों को कुशमहवा के एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार क...