Motihari News: कार-जेसीबी व बाइक की टक्कर में 4 घायल
मोतिहारी, अक्टूबर 10 -- Motihari News: कोटवा। एनएच 27 पर कोटवा कदम चौक के समीप शुक्रवार की सुबह कार-जेसीबी और बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। तेज रफ्तार यूपी नंबर कार पहले बाइक में टक्कर मारी और फिर एक क्रेन को टक्कर मार कर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश नंबर की कार गोपालगंज की ओर से पिपराकोठी की तरफ जा रही थी। घायलों में खेसारी कुमार पिता हजारी यादव, सिकंदर यादव पिता राम एकबाल यादव एवं राजू तिवारी पिता भुनेश्वर तिवारी, ग्राम-बाझिया, थाना -भोपतपुर शामिल हैं।मामले में को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.