Motihari News: कायाकल्प अभियान के तहत स्कूलों की मरम्मत व रंग-रोगन 20 नवंबर तक कराएं पूरा
मोतिहारी, नवम्बर 12 -- विद्यालयों की मरम्मत और रंग-रोगन के निर्देश Motihari News: कोटवा। प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में भवनों की मरम्मत एवं रंग-रोगन का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा। इसको लेकर बीडीओ, कोटवा ने प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश जारी किया है। कायाकल्प अभियान के तहत विद्यालय भवनों की मरम्मत एवं रंग-रोगन के कार्य को 20 नवंबर तक हर हाल में पूरा करने को कहा गया है। बीडीओ चिरंजीवी पांडेय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में 24 अक्टूबर को पत्र जारी कर सभी विद्यालयों में मरम्मत एवं रंग-रोगन की स्थिति की जानकारी मांगी गई थी। इसके तहत 31 अक्टूबर तक विद्यालयों में हुए कार्यों का विवरण तथा पंचायतवार समेकित सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.