मोतिहारी, नवम्बर 20 -- Motihari News: अरेराज । मिशन कायाकल्प अभियान को लेकर सरकार के निर्देश के आलोक में डीएम ने एसडीओ के साथ अरेराज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। डीएम सौरभ सुमन यादव ने सहायक समाहर्ता राधा नंदन झा, एसडीओ सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ श्री सोमेश्वर 2 उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,राजकीय मध्य विद्यालय, अरेराज बालक,राजकीय मध्य विद्यालय, अरेराज कन्या, प्रखंड संसाधन केंद्र , अरेराज का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में आवश्यक लघु मरम्मत व रंग-रोगन से संबंधित कार्य हर हाल में 22 नवंबर तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने विद्यालयों मे...