मोतिहारी, नवम्बर 12 -- Motihari News: मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता । कार्तिक शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि को लेकर बुधवार को नगर के ठाकुरबाड़ी अवस्थित चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुजारी पं.ददन मिश्र ने यजमान विनय वर्मा से भगवान चित्रगुप्त का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यमद्वितीया के दिन ही भगवान चित्रगुप्त का जन्म हुआ था। यहीं कारण है कि कायस्थ समाज के लोग कार्तिक शुक्लपक्ष की द्वितीया तिथि को अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते हैं। भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से साहस,बल ,शौर्य तथा ज्ञान की प्राप्ति होती है।पूजा यह भी पढ़ें- Balrampur News: चित्रगुप्त मंदिर में धूमधाम से मनाया गया यम द्वितीया पर्व के दौरान उपस्...