Motihari News: कस्तूरबा विद्यालय की छत के क्रेक होने से टपकता है पानी
मोतिहारी, सितम्बर 13 -- Motihari News: मेहसी, निज संवाददाता। प्रखण्ड के कसबा मेहसी स्थित कस्तूरबा विद्यालय की स्थिति काफी बदतर है। विद्यालय के कमरों व बरामदे का छत जगह जगह क्रेक हो जाने के कारण बरसात के दिनों में कमरा व बरामदे में पानी टपकता है। जिसके कारण वहां रह रहे छात्राओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़रहा है। यहां तीन शिक्षक का पद है जिसमें एक ही शिक्षक हैं। दो शिक्षक का पद खाली है। इस विद्यालय में सात कम्प्यूटर लगाए गए हैं लेकिन कम्प्यूटर टीचर के नहीं रहने के कारण कम्प्यूटर की पढ़ाई नहीं हो रही है। कम्प्यूटर रखा रखा खराब हो गया है। कस्तूरबा की वार्डेन ने बताया कि चहारदीवारी के अंदर बने फील्ड में मिट्टी नहीं भरे जाने की वजह से जगह जगह गड्ढा है जिसमें बरसात का पानी लग जाता है। जिसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मलेरिया डेंगू जैसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.