मोतिहारी, अगस्त 23 -- Motihari News: चिरैया, निज संवाददाता। अलग -अलग जगहों पर बिजली के करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जिसके कारण पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है। पहली घटना शिकारगंज थाना क्षेत्र के गोढ़ीया गांव में हुई है। जहां ग्रामवासी योगी साह के पुत्र राजू साह(33) की करंट लगने से मौत हो गई है। घटना के समय वह नन्हका नीम सरेह में खेत देखने गया था। जहां सिंचाई मोटर चलाने के लिए किसी ने बिजली प्रवाहित तार बिछाया था। जिसके संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई है। यह भी पढ़ें- Latehar News: करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौतदूसरी घटना वहीं दूसरी घटना चिरैया थाना क्षेत्र के खड़तरी गांव में हुई है। जहां ससुराल आए दामाद की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक शिवम् कुमार पश्चिमी चंपारण जिला अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र के रामनगर ...