मोतिहारी, जुलाई 14 -- Motihari News: संग्रामपुर, निस । गंडक नदी के किनारे बसे पूछरिया तिवारी टोला के नजदीक हो रहे कटाव स्थल का दौरा मंगलवार को सतारूढ़ दल के सचेतक सह लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्दगंज विधायक राजू तिवारी ने किया।

कटाव स्थल की स्थिति उन्होंने क्षतिग्रस्त पर्को पाइल्स को देखते हुए जल संसाधन बाढ़ नियत्रंण प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक पदाधिकारी व एसी अवनीश कुमार से कहा कि लगातार तीन दिनों से नदी कटाव कर रही है और विभाग चुप है । आखिर यह क्या हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि पुछरिया का एक भी घर नदी में विलीन हुआ तो जवाबदेही आप सबों की होगी। गांव किसी तरह बचे ,इसके लिए जल्द कार्य शुरू करें। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रंबधन विभाग के चेयरमैन से बातचीत करते हुए बताया कि यहां से गांव की दूरी महज एक से डेढ़ सौ मीटर है। विधाय...