मोतिहारी, अगस्त 24 -- Motihari News: सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका प्रखंड अंतर्गत कई स्कूलों में पूर्व के आईसीटी लैब के कंप्यूटर खराब पड़े हुए हैं। अभी हाल ही में स्कूलों में संविदा के आधार पर कंप्यूटर शिक्षक की बहाली की गयी है। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक आदर्श गांधी विद्यालय बड़हरवा लखनसेन में पूर्व में आईसीटी लैब के तहत आठ कंप्यूटर मिले हुए थे, जिसमें छह खराब है। वहीं बाद में आठ कंप्यूटर मिले, जिससे बच्चे कंप्यूटर सीखते हैं। विद्यालय के एचएम कमलेश कुमार ने बताया कि खराब कंप्यूटर की सूचना विभाग को दे दी गयी है। उच्च माध्यमिक विद्यालय ढाका में पूर्व में बीस कंप्यूटर मिले थे, जिसमें से दो तीन कंप्यूटर खराब पड़े हैं। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में धूल फांक रहे कंप्यूटर बाद में जो आठ मिले हैं वह चालू हालत में है। एचएम रीता कुमारी ने बताया कि प्रतिद...