मोतिहारी, अक्टूबर 4 -- Motihari News: तेतरिया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने शनिवार को राजेपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष कुमार सौरव को लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने, वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा शराब तस्करों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने थाना परिसर स्थित मेस का भी निरीक्षण किया और मेस संचालक को पुलिसकर्मियों के लिए स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद एसपी ने रानीपटी में बने नए राजेपुर थाना भवन का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: थाना पर आने वाले फरियादियों से सौम्य व्यवहार करें उन्होंने थानाध्यक्ष को तीन दिनों के अंदर नए थाना भवन...