Motihari News: एमडीएम चावल बेचने के आरोप में प्रधान शिक्षक निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू
मोतिहारी, अक्टूबर 10 -- Motihari News: संग्रामपुर, निसं। संग्रामपुर प्रखंड स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय, भवानीपुर के प्रभारी प्रधान शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव को मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का चावल बेचने तथा विद्यालय में सोने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर ने 10 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण द्वारा 7 अक्टूबर को भेजे गए प्रतिवेदन में प्रधान शिक्षक पर मध्याह्न भोजन का चावल बेचने एवं विद्यालय में सोने जैसे आरोप लगाए गए थे। इसके बाद 8 अक्टूबर को उनसे 24 घंटे के भीतर साक्ष्य आधारित स्पष्टीकरण मांगा गया था। प्रधान शिक्षक ने अपना स्पष्टीकरण समर्पित किया। हालांकि, विभागीय समीक्षा में उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.