मोतिहारी, जुलाई 2 -- Motihari News: मोतिहारी। एनएच 227 A केसरिया - चकिया राम जानकी पथ परियोजना का बुधवार को कल्याणपुर अंचल में भूमि वर्गीकरण हुआ। जिला भू अर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार ने कल्याणपुर अंचल के मौजा- राजपुर के विभिन्न खेसरा के वर्गीकरण की कार्यवाही की। रामजानकी मार्ग परियोजना के लिये थ्री ए गजट प्रकाशन 16 फरवरी को किया गया था। यह परियोजना जिले के केसरिया, कल्याणपुर, चकिया, मेहसी, मधुबन, फेनहारा व पताही अंचल से होकर गुजर रही है, जिसमें कुल 48 राजस्व ग्राम शामिल हैं। जिले में रामजानकी मार्ग परियोजना की कुल लम्बाई 57.69 किलोमीटर है। इस परियोजना के भूमि वर्गीकरण पांच सदस्यीय समिति ने केसरिया प्रखंड के ढेकहा मौजा से प्रारंभ किया था। अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक फोरलेन बनेगी。 यह भी पढ़ें- राम-जानकी पथ निर्माण का औचक निरीक्षण पथ निर्माण...