मोतिहारी, सितम्बर 30 -- Motihari News: लखौरा, निसं। लखौरा थाना क्षेत्र के बिरती बाजार रोड स्थित दुकान पर फायरिंग व लूटपाट के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश लखौरा थाना क्षेत्र के इनरवा फुलवार गांव निवासी पिंकेश कुमार है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह नें मंगलवार को बताया कि पूछताछ व पकड़े गए बदमाश के निशानदेही पर उक्त काण्ड में प्रयोग किये गए एक पिस्टल व 02 देशी कट्टा तथा 21 जिन्दा कारतूस व एक मोबइल बरामद किया गया है। इसके साथ ही घटना के समय अभियुक्त के द्वारा पहने गए जिन्स पैंट बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार बदमाश ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया है। उन्होंने यह भी बताया कि घटना में शामिल दो अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गई है। फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस...