Motihari News: उल्लासपूर्वक मना रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों को बांधी राखी
मोतिहारी, अगस्त 29 -- Motihari News: मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता । सावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लेकर शुक्रवार को भाई-बहनों के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व नगर सहित जिले में पारम्परिक हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। रक्षाबंधन को लेकर नगर सहित जिले के सभी घरों में चहल-पहल सुबह से ही मची हुई थी। बहनों ने नये कपड़े पहने और राखी का थाल सजाया। निर्धारित समय पर बहनों ने अपने से छोटे भाइयों को भी तैयार कराया और उन्हें सामने बैठा कर पहले रोली का टीका लगाया फिर दाहिने हाथ में राखी बांधकर बहनों ने भाइयों की लम्बी आयु की मंगल कामना करते हुए आरती उतारी और मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी अपनी बहनों को एक से बढ़कर एक आकर्षक उपहार देकर उनको प्रसन्न किया । कुछ बहनों ने अपनी ससुराल से मायके आकर भाइयों को राखी बांधी और उपहार ग्रहण किया। इसको लेकर घरों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.