Motihari News: ई-कचरा प्रबंधन पर क्विज
मोतिहारी, अक्टूबर 28 -- Motihari News: आदापुर, एसं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेखवा टोला, आदापुर में बुधवार को ई-कचरा प्रबंधन एवं जागरूकता को लेकर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें वर्ग चार और पांच के 16 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को नीला, हरा, लाल और काला नाम से चार टीमों में बांटा गया। ई-कचरे से संबंधित विभिन्न रोचक सवालों के जवाब देने में सभी टीमों के सदस्यों ने अपनी जानकारी और समझ का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर टीम काला को विजेता घोषित किया गया।विजेता टीम के सदस्यों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान बच्चों ने अपने घरों से लाए गए ई-कचरे को विद्यालय के काले डस्टबिन में जमा किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: स्कूलों में चला ई-कचरा जागरूकता अभियान, क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.